{"_id":"598768b04f1c1b540f8b480e","slug":"201502046384-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के खरॉलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक के खरॉलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाभवन के गांव मुंडेट खादर निवासी बिंदर पुत्र बिनारसी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी गीता धान की रोपाई करके लौट रही थी, तो रेत खाली करके थानाभवन से जा रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। पहिये के नीचे कुचलने के कारण गीता की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि बिंदर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
सोते समय छात्र को सांप ने काटा
थानाभवन। गांव मसावी स्थित मदरसे के छात्रावास में शनिवार रात सोते समय बिहार निवासी एक छात्र को सांप ने काट लिया। छात्र के चीखने की आवाज सुनकर अन्य छात्र भी जाग गए और उन्होंने मदरसा प्रबंधक को सूचना दी। इसके बाद छात्र को उपचार के लिए झाड़फूंक वाले के यहां ले गए। रविवार शाम तक छात्र की हालत में सुधार होना बताया गया।