{"_id":"59666c604f1c1b45048b47eb","slug":"201499884640-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के मामले में आरोपी का बहनोई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के मामले में आरोपी का बहनोई गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी का बहनोई गिरफ्तार
कैराना। गांव जंधेड़ी से छह माह पूर्व किशोरी का बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया गया था। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर रेनू निवासी जंधेड़ी सहित सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को आरोपी रेनू के बहनोई सुनील निवासी शिव विहार कॉलोनी थाना बड़ौत को कैराना में भूरा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
बाजार में दुकानदारों से मांगा टैक्स
कैराना। कस्बे के ईदगाह मैदान में प्रत्येक बुधवार को बुध बाजार लगता है। बाजार में कपड़े की दुकान करने वाले सरधना निवासी जोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक बदमाश अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि हर दुकानदार से प्रति सप्ताह 500 रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज की और अंजाम भुगतने की धमकी दी। मौके पर दुकानदार इकट्ठा हो गए, तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।