फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 thousand rupees robbed by youth

युवक से 20 हजार रुपये लूटे  

Thu, 13 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 13 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees robbed by youth
लूट - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से बदमाशों ने 20 हजार रुपये नकदी लूट ली। वारदात का शक पीड़ित युवक ने अपने मोहल्ले के ही युवकों पर जताया। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने उसके खिलाफ ही तहरीर देकर लूट की फर्जी तहरीर देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को हाजी फजल अहमद निवासी मोहल्ला ख्वाजबक्श ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब एक बजे पानीपत रोड स्थित कैनरा बैंक से अपने खाते से नकदी निकालकर घर लौट रहा था। जब वह मोहल्ला छड़ियान स्थित महल के निकट पहुंचा, तो बाइक सवार नकाबपोश चार युवकों ने तमंचों के बल पर उससे 20 हजार रुपये नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

 

वहीं, मोहल्ला ख्वाजबक्श निवासी फरमान, इस्लाम, अनीस आदि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 11 मार्च को मोहल्ले के याकूब के लड़के की बारात मेरठ के एक गांव में गई थी। वहां फजल अहमद कुरैशी ने बारातियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसका विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था। आरोप है कि उसी रंजिश में फजल अहमद लूट की फर्जी तहरीर पुलिस को दे रहा है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेत से लदा डंपर पकड़ा, चालक गिरफ्तार 
कैराना। पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रहे रेत से लदे डंपर को रोककर कब्जे में ले लिया और उसके चालक को अवैध खनन तथा चोरी की धारा में गिरफ्तार कर लिया। 


बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरियाणा की ओर से रेत से लदे डंपर को रोका गया। चालक सफाकत निवासी गांव गढीबेसक हरियाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि रेत लदा ट्रक मेरठ ले जा रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ अवैध खनन और चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed