फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दस दिन से लापता युवक ने हरियाणा में खाया जहर, मौत

दस दिन से लापता युवक ने हरियाणा में खाया जहर, मौत

Tue, 02 Apr 2019 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
दस दिन से लापता युवक ने हरियाणा में खाया जहर, मौत
दस दिन से लापता युवक ने हरियाणा में खाया जहर, मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। थानाक्षेत्र के एक गांव से करीब दस दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए 25 वर्षीय युवक ने युवती संग दो दिन पहले हरियाणा के करनाल में जहर खा लिया था। दोनों को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत स्थिर बताई गई है। सोमवार शाम युवक का शव परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 26 मार्च को कोतवाली में सूचना दी थी कि उसका 25 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। सोमवार को कैराना पुलिस को सूचना मिली कि करनाल में कैराना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने एक युवती के साथ जहर खा लिया था। रोहतक अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत स्थिर बताई गई। युवती हरियाणा की रहने वाली बताई गई है। कैराना पुलिस की सूचना पर परिजन रोहतक पहुंचे और देर शाम शव को लेकर अपने गांव पहुंचे। रात में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उनके थाने पर 26 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। युवक की हरियाणा में मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed