{"_id":"5c87f04bbdec22145e480c2e","slug":"191552412747-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से नकदी व सामान चोरी
कैराना। गांव नगलाराई में रात को परचून की दुकान में नकब लगाकर 14 हजार की नकदी सहित हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव नंगलाराई निवासी अफजाल ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही परचून की दुकान करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान को बंद करके प्रतिदिन की भांति घर पर चला गया। उसी दौरान चोरों ने दुकान की पीछे वाली दीवार में सेंध लगाकर वहां रखी करीब 14 हजार रुपये की नकदी, बिस्कुट के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक्स की पेटियां, बीड़ी के बंडल, सिगरेट आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा, तो चोरी की वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।