{"_id":"5c87f042bdec2214450211d7","slug":"191552412738-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
अमर उजाला ब्यूूरो
शामली। कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके में रहने वाली विवाहिता ने पति, जेठ और चार अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश करने, कुंडल लूटने और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों से जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।
मंगलवार को पीड़िता ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 13 माह पहले बागपत जिले के थाना छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे थे। पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ डाक्टर है। उसने इलाज के बहाने नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसने पति व ससुराल वालों को यह बात बताई तो उसे मारपीट कर चुप कर दिया और 15 दिसंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। 15 फरवरी को पति, जेठ, ननद उनके घर आए और उसके साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत एसपी से की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पांच मार्च को वह घर पर अकेली थी। उसी समय पति जेठ और तीन-चार अज्ञात लोग घर में घुस आए और तमंचा दिखाकर अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने पैर बांधकर कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए और कानों के कुंडल लूट लिए। बाहर किसी के आने की आवाज सुनकर आरोपी अपहरण और हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने जान माल का खतरा बताते हुए उसकी व उसके परिवार की सुरक्षा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसपी ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।