{"_id":"5c3a307fbdec2273396b97e5","slug":"191547317375-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
थानाभवन । अंबेहटा याकूबपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी तेग सिंह पक्ष और राम कुमार पक्ष में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर कहासुनी के बाद ही दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से तेग सिंह और दूसरे पक्ष से रामकुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय ले आई, जहां एक पक्ष के राम कुमार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि तेग सिंह पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूसरे पक्ष की तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।