फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने नाला पटरी पर मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य बदमाश फरार हो गए।

एसपी अजय कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने गिरोह के बदमाश बैटरी चुराकर लाए है और नाला पटरी पर बने एक गोदाम में काट रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए। एसपी बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम अरशद निवासी मोहल्ला हाजीपुरा शामली और राजा उर्फ शाहजमाल निवासी गोलपुरा थाना भालूडुंगी आसाम हाल निवासी मोहल्ला हाजीपुरा शामली हैं। जबकि फरार बदमाशों के नाम इरफान पहलवान और इकराम निवासीगण गांव भूरा थाना कैराना हैं। बदमाशों के कब्जे से 24 कट्टे टावर मैटरियल बैटरी की प्लेट, मोबाइल टावरों के 48 खाली बॉक्स और एक छुरी बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ शामली, कांधला व झिंझाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी का कहना है कि पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed