फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बालिका का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

बालिका का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बालिका का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू से बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बालिका को भी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। आरोपी महिपाल पुत्र लाल सिंह बागपत के थाना दोघट क्षेत्र के गांव निरपुड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि दो अगस्त को गांव भाज्जू निवासी मांगा की नौ वर्षीय पुत्री का स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया गया था। लड़की के पिता की तरफ से आरोपी महिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका पता मालूम नहीं था। आरोपी महिपाल का बालिका के घर पर आना जाना था। मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन से आरोपी महिपाल (59) को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त को उसने 10 रुपये का लालच दिया और मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की को लेकर बुढ़ाना गया और फिर वहां से मेरठ गया था। अपहरण किस इरादे से किया? यह महिपाल स्पष्ट नहीं कर सका। वह केवल यही कह रहा है कि भाज्जू गांव में मांगा के घर पर आना जाना था। इसी दौरान उसकी बेटी से उसे लगाव हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में बाबरी थानाध्यक्ष देव सिंह रावत सहित पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed