फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जानलेवा हमले के आरोप में वारंटी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के आरोप में वारंटी गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोप में वारंटी गिरफ्तार
शामली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय के कांधला स्थित मकान पर 2007 में हमला करने के मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था। सोमवार रात कांधला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दिया है।
इस मामले में 2007 में ही कांधला थाने पर जयदीप चौहान, संदीप, मनोज, निर्दोष, जयवीर आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन पर घर में घुसकर हमला करने और आग लगाने का आरोप लगाया गया था। जिसमें जानलेवा हमला, बलवा की धारा लगी थीं। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किए थे, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। वहीं, न्यायालय ने मामले में सख्ती दिखाई, जिसके चलते सोमवार रात पुलिस ने आरोपी जयदीप को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयदीप को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार दोपहर उसको न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

पेशी के दौरान आशुतोष पांडेय ने मांगी सुरक्षा
शामली। न्यायालय से वारंट जारी होने पर कुछ समय पूर्व ही पुलिस ने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को गिरफ्तार किया। वह इन दिनों मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं। आशुतोष पांडेय के भाई ने बताया कि आशुतोष को कैराना स्थित कोर्ट के अलावा जनपद गोंडा में भी पेशी ले लिए जाना पड़ता है। पेशी पर लाने ले जाने के दौरान आशुतोष को जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में आशुतोष ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर के माध्यम से प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी शामली और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पेशी के दौरान पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed