फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देवर ने भाभी से की मारपीट

देवर ने भाभी से की मारपीट

Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी से की मारपीट
देवर ने भाभी से की मारपीट
विज्ञापन

थानाभवन। महिला ने थाने पर पहुंचकर अपने देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि देवर अमित अक्सर उसके साथ गालीगलौज करता है। रविवार को भी आरोपी ने गालीगलौज की और विरोध करने पर सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
कार्रवाई का आश्वासन
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में उसने दुकान किराये पर ली हुई है। दुकान मालिक और उनके बीच विवाद चल रहा है, जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शनिवार को दुकान मालिक ने दुकान से सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर दुकान मालिक के बेटे ने उसकी पुत्रवधू के साथ गालीगलौज की। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अपहरण का आरोप लगाया
थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी युवती का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि अपहरण के दौरान आरोपी उसके घर से 48 हजार रुपए नगदी और जेवर भी ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग
थानाभवन। दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया कि उसकी शादी थानाभवन क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। 11 जुलाई 2017 को उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच हो रही है, जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed