{"_id":"595550814f1c1b3f0e8b47c3","slug":"191498763393-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति विभाग ने मारा दुकान पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपूर्ति विभाग ने मारा दुकान पर छापा
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायस्थवाड़ा में छापा, 12 सिलेंडर बरामद
कैराना(शामली)। जिलाधिकारी के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला कायस्थवाड़ा में एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार शाम सप्लाई इंस्पेक्टर कंवर सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर मोहल्ला कायस्थवाड़ा में सुरेंद्र निवासी पट्टोवाला की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से इंडेन कंपनी के 10 एलपीजी सिलेंडर और एक खाली सिलेंडर, दो छोटे गैस सिलेंडर, गैस रिफलिंग मशीन और तराजू बाट बरामद किए। टीम ने मौके से आरोपी दुकानदार सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया की आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।