फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ससुराल आए दामाद को पीटा

ससुराल आए दामाद को पीटा

Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ससुराल आए दामाद को पीटा
शामली।
विज्ञापन

मेरठ निवासी एक युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए कुड़ाना गांव पहुंचा तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने शामली कोतवाली में शिकायत की है।
पावली खास (मेरठ) निवासी शिव कुमार की शादी दस साल पूर्व शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी युवती से हुई थी। कुछ दिन पूर्व शिव की पत्नी मायके आ गई थी। जिसके बाद दो दिन पूर्व वह पत्नी को लेने के लिए सुसराल पहुंच गया था। तब सुसराल वालों ने उसे भेजने से मना दिया थ। आरोप है कि अगले दिन मायके वालों ने शिव को गांव में बुलाया और पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ शिव रविवार को शामली कोतवाली में पहुंचा और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने कुड़ाना निवासी उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी बुलवा लिया। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने शिव पर गंभीर आरोप लगाए। देर शाम तक कोतवाली में दोनों पक्षों में फैसले का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed