फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मीयत के जिला सदर को धमकी मिलने की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज

मीयत के जिला सदर को धमकी मिलने की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मीयत के जिला सदर को धमकी मिलने की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज
जिला सदर को धमकी मिलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जमीयत-उलमा-हिंद के जिला सदर को मोबाइल फोन पर अंजान नंबरों से आई धमकी के मामले में शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस प्रकरण की जांच कर रही सर्विलांस सेल अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। सामान्य कॉल डिटेल रिकार्ड खंगालने के बाद भी धमकी देने वालों का पता नहीं चल सका है।

शहर के दिल्ली रोड तैमूरशाह निवासी जमीयत-उलमा-ए हिंद के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी को मोबाइल फोन पर दो दिन पहले बृहस्पतिवार सुबह अलग-अलग नंबरों से दो बार धमकी भरी कॉल आई थी। मौलाना ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जान माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मौलाना ने जिन नंबरों से कॉल आई थी, उनमें एक नंबर पाकिस्तान का होने की आशंका जताई थी। एसपी ने इस मामले की जांच सर्विलांस सेल को सौंपी है। इस मामले में पुलिस अभी तक धमकी देने वालों का पता नहीं लगा सकी है। इस संबंध में शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली में मौलाना साजिद की तरफ से अज्ञात में धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस प्रकरण की जांच कर रही सर्विलांस टीम को सामान्य कॉल डिटेल रिकार्ड (नॉरमल सीडीआर) खंगालने के बाद भी धमकी देने वालों का पता नहीं चल सका है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में मोबाइल कंपनियों की मदद से आधुनिक तकनीक वाली सीडीआर मंगाई गई है। उनका मानना है कि यह कॉल स्कूटिंग का केस हो सकता है। इसमें इंटरनेट के माध्यम से कोई भी नंबर डालकर कॉल की जा सकती है, जिससे वास्तविक नंबर दिखाई नहीं पड़ता। एसपी का कहना है कि इस प्रकरण का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed