फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला को जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला को जान से मारने की धमकी का आरोप

Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला को जान से मारने की धमकी का आरोप
महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी रुकसार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच साल पूर्व तितरवाड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर को उसकी ननद ने उसे दूध में जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसका उपचार कराया, तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। बताया कि एक सप्ताह पूर्व ससुराल पक्ष से आधा दर्जन लोग उसके घर आए और अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। जब उसने साथ जाने से इंकार किया तो उक्त लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद
कांधला। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि रविवार को पुलिस की ओर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम सलीम, निवासी नई मंडी कांधला बताया। जांच के दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद कर लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधार के 48 हजार मांगने पर थमाया बाउंस चेक
थानाभवन। जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी अजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके कस्बे के ही एक युवक पर 48 हजार रुपये उधार थे। कई बार मांगने पर भी जब युवक ने पैसे नहीं लौटाए तो कुछ दिन पूर्व कस्बे के लोगों ने फैसला कराया। इस दौरान उक्त युवक ने उसे अपने खाते का चेक थमा दिया और पैसे खाते से निकालने को कहा। बताया कि जब वह चेक लेकर बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते में तो पैसे ही नहीं है और ऐसे में वह चेक बाउंस हो गया। बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed