फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाद होने पर बहनोई ने युवक को मार दी गोली

विवाद होने पर बहनोई ने युवक को मार दी गोली

Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विवाद होने पर बहनोई ने युवक को मार दी गोली
विवाद होने पर बहनोई ने युवक को मार दी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला बनखंडी में विवाद होने पर बहनोई ने अपने साले को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बहनोई तथा उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला बनखंडी निवासी अंकित की बहन की शादी मुजफ्फरनगर निवासी गौरव बालियान के साथ हुई थी। कई दिन से अंकित की बहन अपने मायके में आई हुई थी। सोमवार रात गौरव भी दो युवकों के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान अंकित के साथ गाली गलौज हो गई। अंकित ने विरोध किया, तो तमंचे से उसे गोली मार दी गई। गोली अंकित के पेट में लगी। इसके बाद आरोपी बहनोई और उसके साथी फरार हो गए। घायल अंकित को रात में ही शामली के निजी चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया गया। इसके बाद आरोपी बहनोई गौरव तथा दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

तमंचों सहित तीन बदमाश दबोचे
ऊन। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हथछौया पुलिया के पास चेकिंग के दौरान सोमवार रात पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू पुत्र राजेंद्र, मोनू उर्फ जितेंद्र पुत्र रमेश चंद तथा सचिन पुत्र नरेश गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed