{"_id":"5b69f1394f1c1ba33e8b5a63","slug":"181533669689-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप कर अश्लील क्लिप वायरल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप कर अश्लील क्लिप वायरल करने का आरोप
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैराना। दो माह पूर्व किशोरी से गैंगरेप कर बनाई गई अश्लील क्लिप को आरोपियों ने वायरल कर दिया। पीड़िता नेेेे परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। कैराना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि 16 जून 2018 को दोपहर एक बजे वह अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि तभी रास्ते में गांव के ही युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और अपने दोस्त के मकान में ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते रहे। आरोप है कि तीन अगस्त को आरोपियों ने क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों से बताने की बात करने पर आरोपियों ने क्लिप वायरल कर दी। पुलिस अधीक्षक ने कैराना कोतवाली पुलिस को मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना दो महीना पुरानी बताई गई है, गंभीरता से जांच कर पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।