फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मकान पर पुताई कर रहे युवक को बढ़ई ने मारी हथौड़ी, दांत टूटा

मकान पर पुताई कर रहे युवक को बढ़ई ने मारी हथौड़ी, दांत टूटा

Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मकान पर पुताई कर रहे युवक को बढ़ई ने मारी हथौड़ी, दांत टूटा
कारीगर पर हमला किया
विज्ञापन

शामली। नगर के दयानंदनगर में एक मकान पर पुताई कर रहे युवक पर बढ़ई ने हमला कर दिया। इस दौरान बढ़ई ने हथौड़ी उसके मुंह पर दे मारी, जिसमें उसका दांत टूट गया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदू समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला रामसागर निवासी नितिन रंगाई पुताई का काम करता है। पिछले कई दिनों से वह दयानंदनगर मोहल्ले में एक मकान पर रंगाई पुताई कर रहा है। उस मकान के पास एक दूसरे समुदाय का युवक बढ़ई की दुकान करता है। सोमवार को आरोपी युवक ने नितिन के साथ कहासुनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुुंह पर हथौड़ी दे मारी। हथौड़ी लगने से उसका दांत टूट गया। पीड़ित कोतवाली में शिकायत करने पहुंच गया। उधर, दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नितिन पर हमला करने की सूचना पर हिंदू संगठन के कई युवक कोतवाली में पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed