{"_id":"5b26a50c4f1c1bae6e8b88d8","slug":"181529259276-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड़ पुलिस ने दहेज के मामले में आरोपियों से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड़ पुलिस ने दहेज के मामले में आरोपियों से की पूछताछ
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
उत्तराखंड के विकासनगर निवासी एक महिला की शादी शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में हुई थी। ससुरालियों द्वारा परेशान किए जाने पर महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाना विकासनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को थाना विकासनगर पुलिस की एसआई हिमानी चौधरी टीम के साथ शामली पहुंची और कोतवाली में आमद दर्ज कराई। उसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला धीमानपुरा में दबिश दी तथा आरोपियों को पूछताछ के लिए कोतवाली में ले आई। एसआई ने आरोपियों से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने कोतवाली में भी मुंशी के यहां केस संबंधित आए एक प्रार्थना पत्र के बारे में जानकारी हासिल की। यही नहीं एसआई डायल-100 पुलिस के कंट्रोल रूम में भी पहुंची और वहां पर पीड़ित महिला द्वारा घटना के वक्त की गई डायल-100 पुलिस को कॉल के संबंध में जानकारी ली।