फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला से दुष्कर्म, विरोधर पर बेटे से मारपीट

महिला से दुष्कर्म, विरोधर पर बेटे से मारपीट

Wed, 16 May 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म, विरोधर पर बेटे से मारपीट
महिला से दुष्कर्म, विरोध पर बेटे से मारपीट
विज्ञापन

कैराना।
घर में सो रही महिला के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला की आवाज सुनकर जागे उसके 13 साल के बेटे ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को एक महिला कोतवाली में पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जेल में बंद है। मंगलवार रात 10.30 बजे गांव निवासी एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला का 13 साल का बेटा जाग गया और मां के साथ दुष्कर्म का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed