{"_id":"5955507f4f1c1b4e228b4870","slug":"181498763391-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्सअप ग्रुप पर मोहम्द साहब पर अशोभनीय टिप्पणी, रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाट्सअप ग्रुप पर मोहम्द साहब पर अशोभनीय टिप्पणी, रोष
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर पैगंबर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से रोष
कांधला (शामली)। हाट्सएप ग्रुप पर एक व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना फुगाना क्षेत्र के एक युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर रिटेलर के नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है। ग्रुप में दो सौ से अधिक मोबाइल विक्रेता (रिटेलरों) को जोड़ा गया है। इनमें कुछ शामली तथा कुछ मुजफ्फरनगर के व्यापारी जुड़े हैं। आरोप है कि कई दिन पूर्व इस ग्रुप में बुढ़ाना कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को लगी तो रोष फैल गया। समाज के लोगों ने युवक से आरोपी युवक से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को गांव गंगेरू निवासी वाजिद हसन, इंतजार ठेकेदार, समीम रजा, नसीम, आसिफ, हाफिज अहसान, सुलेमान, शाहरूख आदि ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने की मांग की। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।