फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छोटे भाई की पत्नी को लेकर फरार हुआ जेठ दबोचा

छोटे भाई की पत्नी को लेकर फरार हुआ जेठ दबोचा

Fri, 10 May 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई की पत्नी को लेकर फरार हुआ जेठ दबोचा
कैराना। पांच बच्चों का पिता आठ दिन पहले अपने छोटे भाई की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक कैराना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पहली तीन पत्नी को तलाक दे दिया था। चौथी पत्नी से उसे पांच बच्चे है। आरोप है कि अब वह आठ दिन पहले अपने छोटे भाई की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। इसकी शिकायत आरोपी की पत्नी ने पुलिस से की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके भाई की पत्नी को बरामद कर लिया। कोतवाली में महिला जेठ के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही जबकि आरोपी की पत्नी पांच बच्चों की दुहाई देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी। आरोपी की पत्नी ने पुलिस से कहा कि अगर उसका पति उसकी देवरानी को साथ रखेगा तो बच्चों के लिए उसके पति को मकान उसके नाम करना होगा। पुलिस मामले की जांच कर सुलझाने की कोशिश में लगी रही। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन


शादी से 15 दिन पूर्व ही युवती लापता
कैराना। कैराना क्षेत्र निवासी युवती शादी से 15 दिन पहले ही लापता हो गई। युवती के भाई ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन की 25 मई को बारात आनी थी। दो दिन पहले एक युवक उसकी बहन को बहला फुसला कर ले गया। तहरीर में युवती की बरामदगी तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed