{"_id":"5ccf2996bdec22074909eed1","slug":"171557080470-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के घर से गहने चोरी में युवती, सर्राफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिकित्सक के घर से गहने चोरी में युवती, सर्राफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर के निजी चिकित्सक ने घर से लाखों रुपये के गहने चोरी होने के मामले में युवती और सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सराफ पर चोरी के गहने खरीदने का आरोप है। पुलिस ने युवती और सराफ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली रोड निवासी निजी चिकित्सक कुंवर महबूब अली खान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नर्सिंग होम के ऊपर उनका आवास है। उन्होंने घर पर काम करने के लिए गुलशन नगर निवासी रुखसार उर्फ सीमा को रखा था। करीब डेढ़ माह पहले घर में रखे 36 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे में पकड़ में आने पर सीमा ने रुपये वापस कर दिए थे। चिकित्सक का कहना है कि शनिवार को उन्हें अपनी पत्नी के साथ शादी में जाना था। इस दौरान उनकी पत्नी को अलमारी से सोने की चार चेन, दो झुमके, एक पेंडल और दो सोने की अंगूठी आदि गायब मिली। चिकित्सक ने सीमा पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए उसकी बहन को भी शामिल होने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी युवती से पूछताछ की गई तो उसने सराफ ब्रह्मप्रकाश के यहां चोरी के गहने बेचना बताया। चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी युवती और सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।