{"_id":"5c6461b1bdec2273a67ca3c7","slug":"171550082481-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"262 लीटर शराब बरामद, एक हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
262 लीटर शराब बरामद, एक हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 262 लीटर शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद शामली में आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज कर दिया।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अहमदगढ़, मस्तगढ, खानपुर जटान, खानपुर कलां, खेड़ीजुनारदर, कमालपुर, सकौती, कन्थलपुर वाला माजरा, डेरा लक्ष्मणपुरा, डेरा सीसपुर, डेरा अजीजपुर, खोडसमा और आसपास के क्षेत्रों में दबिश और चेकिंग अभियान के दौरान पांच अभियोेग दर्ज किए गए। आबकारी टीम ने छापेमारी कर 165 लीटर कच्ची शराब की बरामद की और मौके पर मिले लगभग 1000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि कच्ची और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बाबरी थाना पुलिस ने बुटराड़ा रोड से बोबी निवासी खानपुर और राहुल निवासी बुटराड़ा को 22-22 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना झिंझाना पुलिस ने गांव अंबेहटा से एक आरोपी सतवीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब और तीन लीटर रेक्टीफाइड शराब बरामद हुई। कैराना पुलिस ने पांच लीटर शराब के साथ गोगवान तिराहे से विजयपाल निवासी पावटी कलां को गिरफ्तार किया गया है।