फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीजे पर घराती और बारातियों में घमासान

डीजे पर घराती और बारातियों में घमासान

Tue, 20 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर घराती और बारातियों में घमासान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। बात इतनी बिगड़ गई कि दूल्हे पक्ष ने दुल्हन को ले जाने से ही मना कर दिया। बाद में रिश्तेदार और गणमान्य लोगों ने मामला शांत कराया।

मंगलवार रात एक गांव में बागपत जिले के एक गांव से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष की खूब खातिरदारी की। अच्छा नाश्ता खाना हुआ। इसके बाद नाच गाना शुरू हुआ। डीजे पर युवकों ने डांस शुरू कर दिया। दूल्हे पक्ष के अलावा गांव के भी युवक डांस करने लगे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लात घूंसे चलने लगे। इससे दोनों पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे पक्ष ने दुल्हन को ले जानेे से इंकार कर दिया। शादी खटाई में पड़ती देख माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने गांव के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर मामला संभालने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। इसके बाद शादी की रस्म हुई और दुल्हन विदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed