{"_id":"5b3d1e784f1c1bb2288b49b7","slug":"171530732152-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को मिलने बुलाया, परिजनों ने कर दी धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को मिलने बुलाया, परिजनों ने कर दी धुनाई
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को मिलने के लिए बुलाया, परिजनों ने कर दी धुनाई
शामली।
शहर में हनुमान टीला पर एक युवक ने युवती को मुलाकात के लिए बुलाया। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए। युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की गई। युवक ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताते हुए रौब झाड़ने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने एक नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
घटना बुधवार दोपहर की है। एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मिलने के लिए हनुमान टीला पर बुला लिया। इसी दौरान युवती के परिजन भी पीछे पीछे वहां पहुंच गए। युवती के परिजनों को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई कर दी। वहीं, युवती शामली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली शामली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कांधला। क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में चार दिन पूर्व शादी समारोह के दौरान दूसरे समुदाय की युवतियों से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आशू व सलमान को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, घटना के दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में लगी है।