फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध पशु कटान पर पुलिस ने मारा छापा, आरोपी मौके से फरार

अवैध पशु कटान पर पुलिस ने मारा छापा, आरोपी मौके से फरार

Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध पशु कटान पर पुलिस ने मारा छापा, आरोपी मौके से फरार
थानाभवन।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के गृह नगर थानाभवन में थाने की बिल्डिंग के पास ही मकान में गोकशी चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा, तो गोहत्या करने वाले फरार हो गए। मौके से गोमांस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा तराजू बाट बरामद हुए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
थानाभवन थाने की बिल्डिंग के पिछले गेट के पास एक मकान में काफी समय से गोकशी चल रही थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान में छापा मारा, तो गोकशी करने वाले मौके से भाग निकले। मकान में 20 किलो गोमांस, कुल्हाड़ी, बाट तराजू आदि सामान बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में इरशाद, इलियास, मेहरबान, नौशाद, कल्लू, तौफीक और फुरकान के खिलाफ गोहत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, कस्बा थानाभवन में मकान के भीतर गोकशी की सूचना से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर कहा कि बगैर लाइसेंस मीट की दुकानों पर प्रतिबंध होने के बावजूद थानाभवन में अनेक स्थानों पर मीट की दुकानें चल रही हैं। उनकी मांग है कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई नहीं होने पर पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed