{"_id":"595550794f1c1b9a168b48db","slug":"171498763385-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर किया दुष्प्रचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर किया दुष्प्रचार
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर बनाया चेयरमैन का फर्जी अकाउंट
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल के नाम से शातिर व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उससे कई राजनीतिक लोगों को अभद्र टिप्पणी डाल दी। इसकी जानकारी होने पर पालिका चेयरमैन ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज जांच की शुरू कर दी है।
भाजपा नेता एवं पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बुधवार रात शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो लगाकर उनके ही नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उसके बाद उसने शहर के जिम्मेदार तथा राजनैतिक लोगों को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेेजनी शुरू कर दी। चेयरमैन की ओर से आई फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट को लोगों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनको अभद्र टिप्पणी डाल दीं। चेयरमैन अरविंद संगल के पास एक राजनैतिक व्यक्ति ने कॉल करके इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है। साइबर सेल से भी इसमें मदद ली जाएगी।