{"_id":"5bcb6e1abdec22174c7de5ee","slug":"161540058650-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे के विरोध पर ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जे के विरोध पर ग्रामीण को पीटा
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
कैराना। कब्जा करने का विरोध करने पर ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी निवासी पालू ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह परिवार में अकेला है और गांव में ही उसकी चार बीघा कृषि भूमि स्थित है। आरोप है कि कोई वारिस नहीं होने के कारण गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार सुबह करीब दस बजे जिस समय आरोपियों ने उसकी भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा करना शुरू कर दिया, तो उसने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।