{"_id":"5b7c61e242c792464b1c4c85","slug":"161534878178-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर युवक को पीटा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शामली जनपद के सुन्ना गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र श्यामा ने बताया कि वह गौरीपुर में किराये के मकान में रहता है। गुफा मंदिर के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। भट्ठा मालिक पर उसके दस हजार रुपये है। शनिवार को वह रुपये लेने गया तो भट्ठा मालिक समेत तीन-चार लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसने कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
कुकर फटने से महिला झुलसी
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में शायरा पत्नी आबिद शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे खाना बना रही थी। अचानक कुकर फट गया। इसमें शायरा झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
निरपुड़ा में पांच बीघा ईख जली
दोघट (बागपत)। निरपुडा गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर किसान भंवर सिंह की एक बीघा और रणधीर सिंह की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने बताया कि निरपुड़ा बिजलीघर की मशीनें तार टूटने पर ट्रिप नहीं करती है। इससे पूर्व भी कई बार गन्ने की फसल जल चुकी है। विद्युत अधिकारी कई शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजलीघर की मशीनों का ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
बामनौली में रागिनी प्रतियोगिता तीन और चार को
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में तीन व चार नवंबर को शहीद देशपाल सिंह की याद में रागिनी प्रतियोगिता होगा। उद्घाटन विधायक योगेश धामा करेंगे। इसमें रागनी में बिल्लू शर्मा, सुरेश हडौली, अमित शर्मा, मुनिगर, सुरेंद्र शर्मा, बालि शर्मा, जितेंद्र पड़ाना कलाकार प्रस्तुति देंगे।
पांच साल की बच्ची छत से गिरकर घायल
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव निवासी खुशबूद्दीन ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी आयशा घर की छत पर खेल रही थी। खेलते समय उसकी पैर फिसल गया और छत से नीचे गिर कर घायल हो गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।