फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में कर रहे थे माफिया खनन, विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़

खेत में कर रहे थे माफिया खनन, विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़

Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खेत में कर रहे थे माफिया खनन, विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़
कैराना। गांव बसेड़ा निवासी एक किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया था। इसी दौरान उसके खेत से कुछ माफिया रेत की ट्राली भरकर आ रहे थे। उसने खेत से अवैध रेत खनन का विरोध किया तो दो ने उसे पकड़ लिया जबकि तीन आरोपियों ने उसकी पत्नी को पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। लाठी डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए तो आरोपी तमंचों से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि उनके गांव में वैध पट्टो की आड़ में दिन रात अवैध रेत खनन जारी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed