फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोकशी की सूचना पर छापे को लेकर विवाद

गोकशी की सूचना पर छापे को लेकर विवाद

Mon, 05 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर छापे को लेकर विवाद
गोकशी की सूचना पर छापा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता के एक मोहल्ले में रविवार शाम को पुलिस ने गोकशी की सूचना पर एक मकान पर छापा मारा, लेकिन वहां गोकशी का मामला नहीं मिला। वहीं, इस मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। जिस घर में पुलिस ने छापा मारा, उन्होंने दूसरे पक्ष पर पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर कहा कि हम पर गोकशी की सूचना देने का शक किया जा रहा है, जिससे विवाद हो सकता है।
उधर, रात में पूर्व सांसद एवं रालोद नेता अमीर आलम खान ने मोहल्ले वालों के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात की। पूर्व सांसद ने कहा कि गोकशी की झूठी सूचना के आधार पर छापे मारकर लोगों को परेशान न किया जाए। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन गोकशी भी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई अवैध रूप से पशुओं का कटान करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

केरोसिन के ड्रम सहित मिनी ट्रक पकड़ा
गढ़ीपुख्ता। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने सोमवार सुबह कच्ची गढ़ी के पास मिटटी के तेल से भरे ड्रमों सहित मिनी ट्रक पकड़ लिया। आशंका है कि राशन कार्ड धारकों को वितरित होने वाले मिट्टी के तेल को कालाबाजारी में बेचने की कोशिश की जा रही थी। मिनी ट्रक को पुलिस थाने ले आई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जिला पूर्ति विभाग की तरफ से मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed