फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घरों में चल रहे अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़

घरों में चल रहे अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़

Mon, 05 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
घरों में चल रहे अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़
शामली।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान में छापा मारकर पुलिस ने घरों में चल रहे अवैध बूचड़खानों का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से पशुओं की 142 खालें, चार मृत पशु और पशु काटने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस के छापा मारने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में छह नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थानाभवन के थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला कस्सावान में तीन घरों में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष पुलिस को साथ लेकर मोहल्ले में पहुंचकर शाहनवाज, दिलशाद और तौफीक के मकानों पर छापा मारा। इसी बीच आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों मकानों की तलाशी ली, तो उनमें से पशुओं की 142 खालें बरामद हो गई। तीनों ही घरों में चार पशु मृत मिले। इसके अलावा मौके से मांस भी बरामद हो गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी शाहनवाज, मुर्सलीन, सरफराज, दिलशाद, तौफीक, गुलनवाज तथा करीब आधा दर्जन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed