फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हथछोया गांव में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

हथछोया गांव में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हथछोया गांव में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
झिंझाना (शामली)। गांव हथछौया में दुल्हेंडी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दस लोग घायल हो गए। ऊन चौकी क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मार्च की दोपहर गांव में गुर्जर जाति के रतन, अनुज और पंकज ने उसके पुत्र अंशुल को घर से बाहर बुलाकर मारपीट की। शोर शराबा होने पर उसके परिवार के पिंकू, ललित, पाली, शिवकुमार, लीलावती, नरेंद्र और कुलदीप बीच बचाव कराने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों और लाठी डंडे से हमला कर दिया। वहीं, जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि ऊन चौकी पुलिस ने सूचना दिए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बाद में भीम आर्मी के नीटू गौतम ने झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान से मुलाकात कर घटना पर रोष जताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी से तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, संघर्ष के दौरान दूसरे पक्ष से अनुज, नीटू और सोनू भी घायल हुए। इन लोगों ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन पर उपचार कराया। इसके बाद ऊन चौकी पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed