{"_id":"59bec5c74f1c1b30688b50f8","slug":"161505674695-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घा को घर में घुसकर पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्घा को घर में घुसकर पीटा, घायल
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा को घर में घुसकर पीटा, घायल
कैराना। गांव हिंगोखेड़ी निवासी लोकेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुबह के समय उसकी मां घर पर थी। इसी बीच रंजिश के चलते गांव के ही दो युवक आए तथा उसकी मां के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर वृद्धा का मेडिकल कराया।
विवाहिता के साथ मारपीट
कैराना। गांव रामड़ा निवासी यूसुफ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी मोसिना का निकाह नौ साल पहले बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव सवाखेड़ी निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शनिवार को उसकी बेटी के पति ने उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
एसपी को सौंपा स्मृति चिह्न
कैराना। रविवार शाम कस्बे के यावर अस्पताल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पीरजी अनीस ने की। इस दौरान एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि समाज के अंदर केवल मुट्ठी भर लोग ही आतंक फैलाते हैं। समाज को ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए। समारोह का संचालन शायर रियासत अली ताबिस ने किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, शेरजंग, मेहराज नदवी कांधला, रागिब सिद्दकी शहर काजी शामली, आसिफ एडवोकेट, अमित आदि लोग मौजूद रहे।