{"_id":"59627bac4f1c1bc0288b4649","slug":"161499626412-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करे पूर्व सभासद से मांगी दो लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर काम करे पूर्व सभासद से मांगी दो लाख की रंगदारी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
खेत पर काम कर रहे पूर्व सभासद से एक युवक ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर सभासद और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सभासद ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
रविवार सुबह मोहल्ला मौलानान निवासी पूर्व सभासद अफजाल सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि शनिवार शाम वह अपने खेत पर किसी कार्य के लिए गए थे, लौटते समय वहां मोहल्ले का ही एक युवक पहुंचा, उसके हाथ में तमंचा था। युवक ने तमंचे को हवा में लहराते हुए उसने दो लाख रुपये रंगदारी मांगी। पूर्व सभासद ने शोर मचाया तो आसपास अपने खेतों पर काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुुंच गए। आरोप है कि युवक पुलिस कार्रवाई किए जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पूर्व सभासद से रंगदारी मांगे जाने को लेकर परिवार के लोगों में दहशत है। इस मामले में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।