{"_id":"5d16646e8ebc3e3c7e7d9e09","slug":"15617485705-shamli-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल मामले में दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल मामले में दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन
शामली। रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय में अधेड़ के साथ युवती की वीडियो वायरल होने के मामले में दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। कोतवाली शहर और जीआरपी दोनों एक दूसरे क्षेत्र का मामला बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे है। युवती के परिजन कार्रवाई के लिए भटक रहे है
दो दिन पहले बुधवार को रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय में अधेड़ के साथ युवती की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने पर आरपीएफ ने महिला शौचालय में पुरुष के घुसने का मामला रेलवे एक्ट की धारा में दर्ज कर लिया था। पहचान होने पर युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर अधेड़ पर बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। युवती और आरोपी एक ही मोहल्ले के निवासी बताए गए है। कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन का मामला बताते हुए जीआरपी थाने भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि जीआरपी ने युवती को घर से ले जाने की बात कहते हुए कोतवाली का क्षेत्र बताते हुए रिपोर्ट दर्ज न करके वापस कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि यह मामला रेलवे स्टेशन का होने के कारण जीआरपी इस मामले में कार्रवाई करेगी। इसकी रिपोर्ट जीआरपी को भेजी जा रही है। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने और युवती की बरामदगी को लेकर दोनों थानों में इधर से उधर भटक रहे हैं।