फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी,  एक गिरफ्तार
शामली। कांधला पुलिस ने गांव आल्दी के जंगल में तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मौके से बने और अधबने तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कांधला थाना प्रभारी संजीव कुमार विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार शाम कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव आल्दी के निकट नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बाइक की जांच की गई तो वह चोरी की निकली। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कामिल निवासी आल्दी बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आल्दी गांव के जंगल में एक नलकूप के निकट छापा मारा। जहां से एक नली बंदूक, तीन तमंचे बने हुए, नौ तमंचे अधबने, पांच जिंदा कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया कामिल पिछले साल थाना झिंझाना में तमंचों के साथ गिरफ्तार होकर जेल गया था। एसपी अजय कुमार ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ओवर रेट बिक्री पर जुर्माना लगाया
गढ़ीपुख्ता। कच्ची गढ़ी स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर ओवर रेट की शिकायत मिलने पर आबकारी निरीक्षक दिनेश्वर त्रिपाठी ने पहुंचकर जांच की। जांच में ओवर रेट शराब की बिक्री होने की शिकायत सही पाई गई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि ओवर रेट बिक्री करने पर दुकान संचालक राजपाल सिंह पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई से शराब संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed