{"_id":"5d150c2d8ebc3e3cd43e707f","slug":"156166044110-shamli-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ही यमुना में डुबोकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्तों ने ही यमुना में डुबोकर मार डाला
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दस दिन पहले यमुना में मिले शव की पहचान पानीपत निवासी सागर के रूप से हुई। हरियाणा पुलिस के अनुसार सागर अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने आया था। शराब के नशे में झगड़ा होने पर दोस्तों ने उसे यमुना में डुबोकर मार डाला था।
18 जून की शाम यमुना में एक युवक का शव मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने अज्ञात में युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद पुलिस ने शव को शामली के कब्रिस्तान में दफना दिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को उस समय नया मोड़ आया जब हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 17/13 थाने के एसएचओ सुमित कुमार टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। हरियाणा पुलिस के साथ तीन आरोपी और मृतक के परिजन भी थे। एसएचओ सुमित कुमार ने बताया कि 17 जून को उनके थाना क्षेत्र से सागर (19) लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश करने के बाद 25 जून को सागर के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने सागर के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद पता चला कि 17 जून को सागर व उसके तीन दोस्तों ने पहले पानीपत में शराब पी। इसके बाद चारों यमुना नदी में नहाने पहुंचे और वहां फिर शराब पी। नशे के कारण उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने सागर को यमुना में डुबाकर मार डाला तथा फरार हो गए थे।
18 जून को कैराना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया था, लेकिन उस समय पहचान नहीं हो सकी थी। अब उनके थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि 18 जून को यमुना में मिले शव की पहचान पानीपत निवासी सागर के रूप में हो गई है। हरियाणा पुलिस को वहां दर्ज मुकदमे के लिए पंचनामा व पीएम रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
हिंदू रीति रिवाज से होगा अंतिम संस्कार
सागर के पिता किरणपाल ने बताया कि उसके बेटे के गुप्तांग का आपरेशन हुआ था। जिस कारण कैराना पुलिस ने सागर को मुस्लिम मानते हुए शामली स्थित ईदगाह के निकट कब्रिस्तान में दफना दिया। अब वह अपने बेटे के शव को कब्र से निकलवा कर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करेंगे। पानीपत पुलिस सागर के परिजनों को साथ लेकर कब्र खुदवाकर शव निकालने की अनुमति लेने के लिए शामली डीएम ऑफिस गई है। शाम तक अनुमति नहीं मिलने के कारण हरियाणा पुलिस और मृतक के परिजन शामली में मौजूद रहे।
----
छह जून को मकसूद की भी दोस्तों ने कर दी थी हत्या
कैराना। छह जून को पानीपत निवासी मकसूद ने अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पीकर यमुना में स्नान किया था। शराब के नशे में झगड़ा हुआ और दोस्तों ने मकसूद का गला घोंट कर हत्या कर दी तथा शव को यमुना में डाल कर मकसूद के डूबने का शोर मचा दिया था। दो दिन बाद शव मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद कैराना पुलिस ने मृतक के तीनों दोस्तों को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था।