फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने में वांछित आरोपी दबोचा

मध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने में वांछित आरोपी दबोचा

Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने में वांछित आरोपी दबोचा
शामली। मध्य प्रदेश की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर के थाना साईंखेड़ा की पुलिस टीम शहर कोतवाली में पहुंची। पुलिस टीम ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में हक्कू उर्फ रामनरेश निवासी डोभी थाना तोंदूरखेड़ा जिला नरसिंहपुर वांछित चल रहा है। आरोपी के बारे में जानकार मिली है कि वह शामली में किराये के मकान में रहा है। कोतवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ मोहल्ला गुजरातियान में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस अपने साथ ले गई है। मोहल्लेवालों ने पुलिस को बताया कि वह करीब छह माह से यहां किराये पर रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed