फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, हंगामा

कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, हंगामा

Sun, 23 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, हंगामा
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका में गाड़ी की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस की चाबी निकाल ली और चालक से अभद्रता की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को गांव सिंभालका निवासी शैली (18) साइकिल से शामली आ रहा था। जब वह हाईवे पर दूसरी तरफ जा रहा था तो मेरठ की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। जिससे शैली घायल हो गया। चालक कार को मौके से लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के गले में साइकिल का ब्रेक घुस गया था। आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायल को हाईवे से उठाया और एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचा। इस दौरान मौके पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एंबुलेंस के न पहुंचने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण निजी कार से घायल युवक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने उसे मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आरोप है कि ग्रामीणों ने एंबुलेंस की चाबी निकाल ली और चालक से अभद्रता कर दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में घायल के चाचा सुधीर कुमार की तरफ से अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सर्वर डाउन से होने से देरी से मिली सूचना
एसीएमओ डाक्टर केपी सिंह ने बताया कि उन्हें गांव सिंभालका में एक्सीडेंट के मामले में एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की शिकायत मिली थी। इस मामले की जांच की गई। एंबुलेंस की कॉल पहले लखनऊ जाती है, इसके बाद संबंधित एंबुलेंस को लखनऊ से सूचना दी जाती है। ग्रामीणों की लखनऊ में तो रिसीव हो गई, लेकिन उसी समय अचानक सर्वर डाउन होने से एंबुलेंस चालक को सूचना देर से मिली। सूचना मिलने पर चालक एंबुलेंस लेकर तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया था। ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की चाबी निकालने और अभद्रता करने का मामला जानकारी में आया है, लेकिन चालक की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed