फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा से तस्करी कर लाई शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

हरियाणा से तस्करी कर लाई शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर लाई शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
शामली। आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम ने गांव कुड़ाना में हरियाणा में तस्करी कर लाई गई देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। शराब आरोपी के घेर में खड़ी कार से बरामद हुई। पुलिस ने कार समेत शराब को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक डीएन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में एक व्यक्ति हरियाणा से तस्करी कर शराब लाकर बेचने का धंधा कर रहा है। इस सूचना पर उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ गांव कुड़ाना में एक घेर में छापा मारा। छापे के दौरान घेर में खड़ी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में तीन बोरों में रखी 52 बोतल और 232 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का के बरामद हुए। पुलिस टीम ने मौके से घेर मालिक सुरेश को हिरासत में ले लिया। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शराब को पानीपत से लेकर आया था और गांव में मुनाफे पर पर बेचने का धंधा कर रहा था। शराब को बरामद करने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed