फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा से लाया जा रहा डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

हरियाणा से लाया जा रहा डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से लाया जा रहा डीजल बरामद, एक गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने छापा मार कर हरियाणा से यमुना नदी के रास्ते ट्रैक्टर ट्राली में ड्रम में भरकर लाया जा रहा 1600 लीटर डीजल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तरफ से डीएम के अनुमोदन के उपरांत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे खादर क्षेत्र में दरोगा उपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि यमुना के रास्ते मंडावर तटबंध से ट्रैक्टर ट्राली में हरियाणा से अवैध डीजल की तस्करी कर लाई जा रही हैं। एसआई ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। ट्राली से 13 ड्रम बरामद हुए, जिनमें आठ ड्रमों से करीब 1600 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसके साथ दो पाइप भी जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अफसर निवासी ग्राम मंडावर बताया। एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। आपूर्ति निरीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अफसर के खिलाफ डीएम के अनुमोदन के उपरांत आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। डीजल को कांधला पेट्रोल पंप को सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन


यमुना नदी पर बनाए रास्तों से हो रही तस्करी
यमुना नदी के रास्ते से बड़े पैमाने पर तस्करी का खेल चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि रात में तस्कर हरियाणा से अवैध शराब का जखीरा लाते हैं। कच्ची शराब का धंधा भी खादर इलाके में ही फल-फूलता रहा है। कई बार इसके खुलासे भी हुए हैं। लेकिन, हरियाणा से होने वाली तस्करी चाहे वो अवैध शराब की हो या फिर अवैध डीजल-पेट्रोल की, इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed