{"_id":"5d06854a8ebc3e1b3b2b8e51","slug":"156070841415-shamli-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर मकसूद का दबा दिया था गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली विवाद पर मकसूद का दबा दिया था गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। हरियाणा के पानीपत निवासी किशोर मकसूद उर्फ काका हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपी तीन दोस्तों को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में मामूली विवाद का लेकर किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को यमुना में बहाकर डूबने का शोर मचा दिया था।
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि आठ जून को यमुना नदी से पानीपत के काबुल बाग बबेल रोड निवासी मकसूद उर्फ काका (17) का शव बरामद हुआ था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया था। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां आशिया की तहरीर पर मृतक के दोस्त राहुल उर्फ सोनू, आमिर और अरशद निवासीगण पानीपत हरियाणा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने पानीपत बाईपास से नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चारों आपस में दोस्त थे। घटना वाले दिन उन्होंने यमुना नदी में नहाने से पहले शराब पी थी। किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया था। इसके चलते एक आरोपी ने मकसूद के पैर पकड़े और दूसरे ने हाथ और तीसरे ने गला दबाकर मकसूद की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद अपने को बचाने और शव को छिपाने की नीयत से यमुना में बहा दिया था। इसके बाद उन्होंने मकसूद के पानी में डूब जाने का शोर मचा दिया था। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।