फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दीवार के विवाद को लेकर हमला, दो महिला समेत चार लोग घायल

दीवार के विवाद को लेकर हमला, दो महिला समेत चार लोग घायल

Mon, 03 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दीवार के विवाद को लेकर हमला, दो महिला समेत चार लोग घायल
संघर्ष में दो महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में दीवार के विवाद में छह लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव झाल निवासी सलीम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय गांव के मीर हसन, गुलफाम, मंजूर, युतसलिम उर्फ टिड्डा, शौकत और फिरदौश गालीगलौज करते हुए आए। आरोपियों ने उस पर तलवार, बलकटी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए घर में घुस गया। हमलावर पीछा करते हुए घर में घुस गए। हमले में सावरी, रहीसा, शकीला और दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस दीवार को भी तोड़ दिया, जिस दीवार पर मुकदमा चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मीर हसन, गुलफाम, मंजूर, युतसलिम, शौकत और फिरदौश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed