{"_id":"5cf416d6bdec22070518e312","slug":"15595004991-shamli-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरमाजरा में परिचालक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोरमाजरा में परिचालक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। साइड को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने रोडवेज बस के परिचालक और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल परिचालक ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव मोर माजरा निवासी शोकेंद्र रोडवेज बस पर परिचालक है। बताया कि शनिवार शाम को रोडवेज बस कुतुबगढ़ गांव से होकर जा रही थी। उसी समय कुतुबगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करा दिया। इसके बाद वह अपने गांव चला गया। रात में वह अपने साथी सतीश के साथ अपने गांव मोरमाजरा के बाहर घूम रहा था। आरोप है कि उसी समय तीन बाइक पर सवार छह लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा होने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल परिचालक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।