फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.54 लाख की लूट

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.54 लाख की लूट

Fri, 31 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.54 लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव गोमतीपुर के मोड़ के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो लाख 54 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े लूट की वारदात होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
शहर के मोहल्ला रेलपार में निजी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है, जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के समूह को ऋण उपलब्ध कराती है। शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जिला सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव कलरी निवासी अरविंद कुमार बाइक से शामली क्षेत्र के गांवों में कलेक्शन करने गया था। दोपहर करीब एक बजे अरविंद गांव गोमतीपुर से कलेक्शन कर लौट रहा था। गांव के मोड़ के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर बल्ले से हमला कर दिया। पीठ में बल्ला लगने से बाइक असंतुलित होने पर जैसे ही वह रुका तो बदमाशों ने उससे नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में करीब 2.54 लाख रुपये थे। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी एके सिंह, आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि पीड़ित के बार-बार बयान बदलने से घटना संदिग्ध लग रही है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आसपास के युवकों पर शक
पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर लूट होना बताया गया है, उससे कुछ दूरी पर कुछ युवक किक्रेट खेल रहे थे। पुलिस ने क्रिकेट खेलने वाले युवकों से भी घटना की बाबत जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि बदमाश आसपास के क्षेत्र के हो सकते है। बदमाशों को पहले से जानकारी रही होगी कि फाइनेंस कर्मचारी कलेक्शन के लिए आते जाते रहते है। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर आसपास के उन गांवों में जाकर छानबीन की, जहां से उसने कलेक्शन करना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed