{"_id":"5ce6f4d1bdec22074f08da71","slug":"15586398762-shamli-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र के अपहर्ताओं को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीटेक छात्र के अपहर्ताओं को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक छात्र के अपहर्ताओं को जेल भेजा
शामली। 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए छात्र का अपहरण करने के आरोप में मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस और मोबाइल बरामद किए। मुठभेड़ में घायल सिपाही का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के जंगल में मुठभेड़ में अपहृत छात्र अविरल बंसल को मुक्त कराने के साथ ही तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि हसनपुर लुहारी के जंगल में मुठभेड़ में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए थे। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में सिपाही अमित कुमार भी गंभीर घायल हुआ था। घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में रेफर किया गया था। सिपाही का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के बाद तीनों आरोपियों बब्बू उर्फ मोहित उर्फ आशू निवासी धीमानपुरा शामली, हरेंद्र कश्यप व सतीश निवासीगण गांव चरोली थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अपहृत और आरोपियों का एक-एक मोबाइल, रस्सी, टेप, तीन तमंचे, नौ कारतूस, नौ खोखे और छात्र का बैग बरामद किया है। उधर, छात्र का अपहरण करने में इस्तेमाल की गई गाड़ी को पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने किसी मिलने वाले की गाड़ी ले गए थे, जिसके बारे में पता किया जा रहा है। साथ ही जिन नंबरों से फिरौती मांगी गई थी, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।