{"_id":"5ce1937bbdec2207680ebbab","slug":"151558287227-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले इसी से शादी का भरोसा दो, तभी घर जाऊंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले इसी से शादी का भरोसा दो, तभी घर जाऊंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल को बरामद किया
कैराना। घर से लापता प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर लिया। कोतवाली पहुंचते ही युवती ने पुलिस से कह दिया कि वो इस लड़के को चाहती है। इसी से शादी करेगी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी उसे खूब समझाया लेकिन, वो नहीं मानी। उसने अपने दोस्त की रिहाई की शर्त रख दी। बाद में परिजन समझा बुझाकर आश्वासन देकर उसे घर ले गए।
कैराना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम-प्रसंग के चलते युवक और युवती घर से लापता हो गए थे। रविवार को पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली लेकर आ गई। युवती ने पुलिस के सामने खुद को बालिग बताया और अपनी मनमर्जी से अपने साथी से ही शादी करने की इच्छा जताई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलवा लिया और पूरा मामला बताया। परिजनों ने लड़की को बहुत समझाया और घर चलने को कहा, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। लड़की ने शर्त रख दी कि पुलिस पहले उसके प्रेमी को रिहा करे, उसके बाद ही वो घर जाएगी। ये भी शर्त रखी कि वो शादी करेगी तो इसी युवक से करेगी। थाने में काफी देर गहमागहमी चलती रही। युवती की बातें सुनकर पुलिस कर्मी और परिजन भी हैरान थे। किसी तरह परिजनों ने लड़की को तो साथ ले लाने को तैयार कर लिया, उसे शादी का भी भरोसा दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि युवती को उसके मामा एवं मौसी के सुपुर्द कर दिया है। शाम तक युवक थाने में ही बैठा था। पुलिस का कहना था कि इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।