फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीयत के जिला सदर को कर्नाटक से आई थी पहली कॉल

जमीयत के जिला सदर को कर्नाटक से आई थी पहली कॉल

Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
जमीयत के जिला सदर को कर्नाटक से आई थी पहली कॉल
शामली। जमीयत-उलमा हिंद शामली के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी को धमकी भरी कॉल के मामले में पुलिस और खुफिया टीमें जांच में जुटी हैं। प्रथम दृष्टया मौलाना को पहली कॉल कर्नाटक से आना बताया जा रहा है, जबकि दूसरी कॉल के पाकिस्तान से आने की जांच जारी है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड तैमूरशाह निवासी जमीयत-उलमा हिंद के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी के मोबाइल पर दस जनवरी की सुबह करीब 15 मिनट के अंतराल पर दो कॉल आई थीं। पहली कॉल का नंबर लोकल लग रहा था, जबकि दूसरी कॉल का नंबर 92 से शुरू होने के कारण पाकिस्तान का होने की संभावना जताई गई थी। दूसरी कॉल करने वाले व्यक्ति ने मौलाना से कोड वर्ड में बातचीत करते हुए उनका कहे अनुसार काम न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मौलाना ने एसपी अजय कुमार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर इस मामले की जांच सर्विलांस सैल कर रही है। इस प्रकरण में पाकिस्तान की कॉल की संभावना जताए जाने पर पुलिस के साथ खुफिया टीमें भी अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पहली कॉल जिस नंबर से आई थी, वह कर्नाटक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अधिकारी अभी इसकी खुलकर पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मौलाना को कॉल कर्नाटक से की गई या अन्य किसी स्थान से की गई है। दूसरी कॉल, जिसकी पाकिस्तान से आने की संभावना जताई जा रही है, उसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। खुफिया और पुलिस टीमें इस बात को खंगालने में जुटी है कि उस कॉल से किसी अन्य नंबर भी कॉल की गई या नहीं ताकि उसके सहारे कॉल करने वाले तक पहुंचने में मदद मिल सके। उधर, एसपी अजय कुमार का कहना है कि इस प्रकरण की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed